फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंचायत सहायकों ने सचिव पर लगाया रिवाल्वर तानने का आरोप

Tue, 08 Oct 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पंचायत सहायक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वेतन मांगने पर ग्राम पंचायत सचिव के अभद्रता करने से नाराज जलालाबाद क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप से भी वे मिलने पहुंचे। सीडीओ जांच कराकर एक हफ्ते में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जलालाबाद की ग्राम पंचायत जिगनेरा निवासी पंचायत सहायक अमित कुमार ने अपने साथियों के साथ डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक अभिषेक प्रताप सिंह को सौंपा। जब पंचायत सहायकों को जानकारी हुई कि विकास भवन में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप बैठक ले रहे हैं तो सभी वहां पहुंचकर धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों ने उनको सभागार के अंदर बुलाया। सहायकों ने सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह को बताया कि जिगनेरा में काम करने वाले अमित कुमार को 17 माह से वेतन नहीं मिला है।
आरोप है कि जब वह पंचायत सचिव से वेतन मांगने गए तो उसने प्रतिमाह के हिसाब एक हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। इसका विरोध करने पर पंचायत सचिव ने पीड़ित अमित पर रिवाल्वर तान दी। अभद्रता के बाद पंचायत सहायक पर ही एनसीआर दर्ज करा दी गई। पंचायत सहायकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पंचायत सहायकों ने कहा कि उन लोगों से आयुष्मान कार्ड बनाने के अलावा अन्य काम भी लिया जाता है, लेकिन इंटरनेट तक का खर्च नहीं दिया जाता है। इस दौरान अनुज मिश्रा, शिव पाल, रितेश , मुलायम सिंह, अशोक, अंकित, सदीप, अंकित, सोविंदर, विमल, रमेश, शिल्पी, शिप्रा, रामा आर्य, प्रदीप कुमार, अंकुर, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें