फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट बाजार को दिवाली पर चमकने की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूरे साल में सबसे ज्यादा दिवाली के दौरान लोग दुकान-मकान में रंग-रोगन कराते हैं। इसी के मद्देनजर पेंट कारोबारियों का उम्मीद है कि इस बार कारोबार चमकेगा। बारिश के चलते एक हफ्ते के ठहराव के बाद फिर से व्यापार ने तेजी पकड़ी है।
विज्ञापन

पेंट व्यापारियों के अनुसार ग्राहकों की पसंद और मांग को देखते हुए कंपनियों ने उत्पादन और आपूर्ति तेज कर दी है। बाजार में विभिन्न रंगों में अच्छी क्वालिटी के पेंट उपलब्ध हैं। इनकी रेंज 110 रुपये से लेकर 750 रुपये प्रति लीटर तक है। पेंट बाजार में विभिन्न कंपनियों के गोल्ड, मैटेलिक, लग्जरी, वाटर प्रूफ, प्रीमियम इमल्शन (पायस) की डिमांड ज्यादा है। इमल्शन एक प्लास्टिक पेंट है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना काल के चलते पिछले दो वर्षों से त्योहार फीका रहा। अब कोरोना की लहर लगभग खत्म हो गई है। लोग भी त्योहार के पहले अपने घरों का लुक बदलना चाहते हैं। आकर्षक रंग-रोगन कराने की मंशा लिए लोग बाजार का रुख करने लगे हैं। वैसे भी दीपावली को आठ दिन ही शेष रह गए हैं।
व्यापारियों की बात
पेंट व्यापारी संजीव कुमार ने बताया कि मौजूदा दौर में लोगों के रहन-सहन और सोच में काफी बदलाव आया है। लोग अब घरों के बाहर और भीतर महंगा पेंट कराने की सोच रखने लगे हैं। इस बार पेंट बाजार के दिवाली पर चमकने की आस है। पिछले साल की अपेक्षा सही खरीदारी हो रही है। हालांकि महंगाई बढ़ने तथा बारिश होने का असर भी पड़ा है।
विज्ञापन

पेंट व्यापारी अनूप खंडेलवाल कहते हैं कि इन दिनों सबसे ज्यादा मांग इमल्शन की हो रही है। प्रीमियम इमल्शन भी लोगों की पसंद में शामिल हो गया है। इसकी खासियत ये है कि एक बार दीवारों में पेंट हो जाने के बाद तीन-चार सालों तक उसकी चमक कायम रहती है। यही कारण है लोग महंगा ही सही, एक बार पेंट कराने के बाद टेंशन फ्री हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें