फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामगंगा की बाढ़ से बचेगा पहरूआ गांव, तटबंध निर्माण शुरू

Sat, 16 Mar 2024 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रामगंगा की बाढ़ से पहरूआ गांव को बचाने के लिए तटबंध निर्माण का काम शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को रंगेश्वर महादेव मंदिर के पास पूजन किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर में बाढ़ से तबाही का नजारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद आकर देखा था। उन्होंने नदी के मुहाने पर खड़े रंगेश्वर महादेव मंदिर को भी देखा। कटान के खतरे को देखकर उन्होंने प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद प्रशासन ने 510 मीटर की परियोजना स्वीकृति के लिए भेजी। करीब तीन करोड़ तीस लाख लागत वाली इस परियोजना को हरी झंडी मिलने के साथ ही काम भी शुरू करवा दिया गया है।
तटबंध बन जाने से बेशकीमती खेतिहर भूमि और ग्रामीणों के आशियाने सुरक्षित हो सकेंगे। रंगेश्वर महादेव मंदिर भी कटान से सुरक्षित हो जाएगा। इस मौके पर शारदा नहर के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर, जेई नेहा वर्मा, श्यामा कुमार, सुबोध कुमार, मोहित कुमार, अशोक कुमार सिंह, दिनेश मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



510 मीटर की लंबाई में करीब तीन करोड़ तीस लाख की लागत से तटबंध का काम 30 जून तक पूरा करा लिया जाएगा। तटबंध में 16 स्टैंड बनाए जाएंगे तथा स्लैब पिच पर जिओ बैग लगाए जाएंगे। -श्यामा कुमार, जेई, शारदा नहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें