फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

सार

वहां मौजूद खिरिया हीर साधन सहकारी समिति के सचिव नागेश मिश्रा ने बताया कि सहकारिता विभाग के क्रय केंद्रों की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंडी सचिव जेपी वर्मा ने बताया कि क्रय केंद्रों पर शनिवार से खरीद शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के टेलीफोन नंबर 05842-221986 अथवा मोबाइल संख्या 9519063411 व 6394340746 पर भी संपर्क किया जा सकता है।-- सभी क्रय एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा मेें बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छलना, पंखा आदि उपलब्ध कराने के साथ उनसे केंद्रों की तैयारी के प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
रोजा मंडी में धान खरीद के लिए तैयारी करते कार्मिक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शनिवार से खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए 193 केंद्र बनाए गए हैं, जहां भी अब तक बारदाना और अन्य सामान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

यहां बता दें डीएम उमेश प्रताप सिंह ने विभिन्न क्रय एजेंसियों के 199 केंद्र अनुमोदित किए थे। बाद में तकनीकी कारणों से छह केंद्र स्थगित हो गए, लेकिन बाकी तमाम क्रय केंद्र भी अब तक अस्तित्व में नहीं आ सके हैं, जबकि डीएम ने दो दिन पहले ही खरीद तैयारियों की समीक्षा कर सभी क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों को अपने केंद्र प्रभारियों से खरीद की तैयारी से जुड़े कामों का पूर्णता प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए थे।
--
रोजा मंडी में कई केंद्रों के सिर्फ बैनर टंगे
रोजा मंडी समिति मेें विभिन्न एजेंसियों के 19 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। इनमें खाद्य व रसद विभाग के पांच केंद्र भी शामिल हैं, लेकिन कई केंद्रों पर अब तक बारदाना और अन्य जरूरी सामान नहीं पहुंचा है। शुक्रवार को दोपहर वहां जाने पर अधिकतर केंद्रों के सिर्फ बैनर टंगे मिले। सिर्फ कुछ ही केंद्रों पर बारदाना (बोरों की गाठें), छलना, पंखा आदि सामान पहुंचा था। केंद्र प्रभारी भी नदारद थे। वहां मौजूद खिरिया हीर साधन सहकारी समिति के सचिव नागेश मिश्रा ने बताया कि सहकारिता विभाग के क्रय केंद्रों की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बाउचर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे आ चुके हैं और रात तक बारदाना भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

--
जलालाबाद मंडी में खुलेंगे दस क्रय केंद्र
जलालाबाद। यहां विभिन्न एजेंसियों के 22 क्रय केंद्र खोलने को मंजूरी दी गी है। इनमें से आरएफसी के पांच, पीसीयू के दो व यूपीएसएस के तीन क्रय केंद्र मंडी समिति परिसर में ही खुलेंगे। इसके अतिरिक्त कलान के टढ़ई गांव में एक, मिर्जापुर में तीन, मदनापुर में दो और शेष छह क्रय केंद्र जलालाबाद तहसील के अन्य गांवों में खुलेंगे। मंडी सचिव जेपी वर्मा ने बताया कि क्रय केंद्रों पर शनिवार से खरीद शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर केंद्र संचालकों को जरूरी उपकरण व अन्य सामान आवंटित कर दिया गया है। संवाद
--
यहां करें संपर्क
धान की तौल कराने में कोई असुविधा होने पर किसान जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05842-220017, 220018 एवं 220019 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के टेलीफोन नंबर 05842-221986 अथवा मोबाइल संख्या 9519063411 व 6394340746 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
--
सभी क्रय एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा मेें बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छलना, पंखा आदि उपलब्ध कराने के साथ उनसे केंद्रों की तैयारी के प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिए गए हैं। धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2040 रुपये और ए ग्रेड धान का 2060 रुपये प्रति क्विंटल नियत किया गया है। अभी शासन से जिले को खरीद लक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन

-अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें