तिलहर में बड़ी मस्जिद पर तहसीलदार जयप्रकाश यादव को ज्ञापन देते मुस्लिम धर्मगुरु। संवाद
तिलहर। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पैगंबर के विषय में अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार की सुबह तहसील परिसर में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए हाफिज अनीस, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद फहीम, मसीउल्लाह, इम्तियाज, उबैद खां और शद्दन खां ने कहा कि आरोपी ने पैगंबर के खिलाफ गलत टिप्पणी कर शान में गुस्ताखी की है। वहीं, कच्चा कटरा स्थित बड़ी मस्जिद पर तहसीलदार जयप्रकाश यादव और नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां, सज्जादानसीन इकबाल हुसैन फूल मियां, हाजी मोहम्मद हुसैन अच्छन मियां, इमाम हाजिद जाहिद, शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम, इमाम गुलाम अहमद रजा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही कार्रवाई की मांग की।