फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने से क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
हमजापुर चौराहे पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
निगोही। पुवायां से मक्का लेकर क्षेत्र की एक शराब फैक्टरी जा रहा ट्रक बृहस्पतिवार को देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर हमजापुर चौराहा के नजदीक डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक और क्लीनर ने ट्रक से नीचे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन ट्रक का निचला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि डिवाइडर की शुरुआत में संकेतक नहीं लगे होने से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। उनका कहना है कि डिवाइडर पर रेडियम के संकेतक लगाकर ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं। शुक्रवार को दिन में क्षतिग्रस्त ट्रक से दूसरे ट्रक में मक्का लादकर ट्रक चालक चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें