शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ के जवान सुबह नौ बजे ही स्टेशन पर आ गए। जीआरपी थाना प्रभारी सैय्यद अनवर मुहम्मद व आरपीएफ थाना प्रभारी नरवीर सिंह के नेतृत्व में जवानों ने स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच और छह पर फ्लैग मार्च करते हुए निरीक्षण किया गया। बुकिंग सरकुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, टेंपो व टैक्सी स्टैंड, पूछताछ कांउटर, प्रतीक्षालय में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर आने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली गई और ट्रेनों को चेक किया गया। संदिग्धों से पूछताछ हुई। इसके बाद ही उन्हें जाने दिया गया। पुलिस के जवानों द्वारा स्टेशन पर फ्लैग मार्च और चेकिंग करने पर यात्री सहम गए, लेकिन अयोध्या पर फैसला आने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में सतर्कता बरते जाने की जानकारी होने पर सभी ने सहयोग किया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। इस मौके पर उप निरीक्षक रामकृष्ण कठेरिया, टीकम सिंह मय फोर्स शामिल रहे।