शाहजहांपुर। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार विषय पर राजकीय बाल गृह बालक एवं राजकीय शिशु गृह नवादा इंदेपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बाल विकास ही राष्ट्र विकास, विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया आदि विषयों पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 58 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रभारी अधीक्षक संजीव कुमार, सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार, सुतीक्षण कुमार और काउंसलर अर्चा मिश्रा का सहयोग रहा। संवाद