फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट में बनेगा ऑर्गेनिक गुड़ और चीनी

Sat, 13 Apr 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सहायक विकास प्रबंधक, अरुण पांडेय। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट में ऑर्गेनिक गुड़ और चीनी का उत्पादन होगा। इससे लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही गन्ना किसानों की फसल उचित दाम पर बिक सकेगी।
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट में एमके जैगरी फर्म ने खाद्य उत्पाद बनाने के लिए ओएमयू साइन किया था। प्लांट के लिए कांट के कमलनैनपुर के पास जगह चिह्नित की गई थी। करीब ढाई करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी अब शुरू हो गई है। अक्तूबर तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

प्लांट में 1500 क्विंटल गन्ने की खपत एक दिन में होगी। ऑर्गेनिक गुड़ व चीनी के बाद चाॅकलेट समेत अन्य उत्पादों को तैयार कर आपूर्ति करने की तैयारी है। ओएमयू साइन करने वाले शहजाद खां बताते हैं कि गन्ने और गुड़ की आपूर्ति के लिए मार्ट में ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है। पूरे देश में आपर्ति के बाद विदेशों में भी उत्पादाें को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें