ओसीएफ का यूनियन वेरिफिकेशन चुनाव-2024 में जीत के बाद जश्न मनाते इंटक/इंडफ से संबद्ध ऑर्डनेंस क्
शाहजहांपुर। ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी का राष्ट्रीय स्तर पर यूनियन वेरिफिकेशन चुनाव-2024 संपन्न हो गया। इसमें चार यूनियनों ने प्रतिभाग किया। इनमें से इंटक/इंडफ से संबद्ध ऑर्डनेंस आर्मी क्लोदिंग फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन पहले नंबर पर रही। जबकि, मजदूर संघ दूसरे नंबर पर रहा।
चुनाव में ऑर्डनेंस आर्मी क्लोदिंग फैक्टरी वर्कर्स यूनियन का चुनाव निशान सितारा रहा। इसको कुल 486 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे मजदूर संघ ने 392 वोट पाए। तीसरे नंबर पर रही पीकेयू को 333 वोट और चौथे नंबर पर रहने वाली सीईएफयू 66 वोट पर ही सिमट गई। चुनाव परिणाम की घोषणा होने पर यूनियन के नेताओं में जोश भर गया। उन्होंने एक-दूसरे को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी। अध्यक्ष मुकेश कुमार व महामंत्री वसीम अहमद ने कहा कि ऐतिहासिक जीत का श्रेय साथी कर्मचारियों को जाता है। पूर्व जनरल सेक्रेटरी इकरार हुसैन बोले कि पहली बार कर्मचारियों ने यूनियन को जीत दिलाई है। इस मौके पर संयुक्त महामंत्री अमन कुमार, अमित कुदेशिया, जोखी राम, रफीक अहमद, विमल सक्सेना, सत्येंद्र कुमार, नवीन चंद्र भानू, अमित सक्सेना, मोहम्मद आबिद, शबाब अहमद, अभिषेक सक्सेना, अंकित सक्सेना, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।