जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में अफीम के साथ पकड़े गए तस्कर। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। जैतीपुर पुलिस ने नवादा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक की डिग्गी से तीन लाख रुपये की अफीम को बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर अफीम की बिक्री करने जा रहे थे।
थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने वाहन चेकिंग के दौरान नवादा मोड़ पर दातागंज की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार को रोक लिया। संदिग्ध लगने पर उनकी बाइक की तलाशी ली। डिग्गी के अंदर से 969 ग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों तस्करों को थाने लाकर पूछताछ की गई। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि बदायूं जिले के थाना अलापुर के गांव इस्लामगंज निवास आस मोहम्मद व शोएब को गिरफ्तार किया। दोनों बाइक से अफीम की तस्करी करते थे। वे बदायूं से अफीम खरीदकर शाहजहांपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में फुटकर में बिक्री करते थे।