शाहजहांपुर। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय तीन तस्करों के गिरोह को रोजा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो दस ग्राम अफीम बरामद की गई। बृहस्पतिवार की सुबह रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह ने होंडा ब्रिज के पास तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनके पास से अफीम बरामद की गई। तस्करों ने बताया कि उन्हें अफीम की खेप उपलब्ध कराने वाले को चेहरे से जानते थे। बुधवार को उसने कॉल कर अफीम की खेप बेचने को दी थी। मादक पदार्थ को दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने का प्लान था। पुलिस ने मोबाइल नंबर से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि तस्करों में अभिनव निवासी ग्राम बचिगवां थाना उचौलिया जिला लखीमपुर, शिवेंद्र निवासी ग्राम कोला सोता थाना अमृतपुर फर्रुखाबाद और आयुष पांडेय निवासी जलालाबाद को गिरफ्तार किया। संवाद