फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां के निजी अस्पतालों में बिना सर्जन के हो रहे ऑपरेशन

Sun, 14 Apr 2024 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कस्बा सहित बंडा और खुटार में खुले 12 से अधिक निजी अस्पतालों में गर्भवती सहित अन्य मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं, लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि इन अस्पतालों में सर्जन नहीं हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के पास यह जानने की फुर्सत भी नहीं है कि जब सर्जन नहीं हैं तो ऑपरेशन कौन कर रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पतालों में गैर जनपदों के डॉक्टरों के नाम और डिग्रियां लिखवा दी गई हैं, जिन डॉक्टरों के नाम अस्पतालों में लिखे हैं, उनमें से शायद ही कोई डॉक्टर निजी अस्पतालों में आता हो।
इन निजी अस्पतालों में कुछ आशा बहुओं को कमीशन देकर सीएचसी और पीएचसी पर प्रसव के लिए पहुंचने वाली महिलाओं को निजी अस्पताल में भर्ती करवा लेती हैं। खुटार के एक निजी अस्पताल में बच्चे की मौत पर आशा बहू निजी अस्पताल में पकड़ी गई थी और उसका हटाया भी गया था।
विज्ञापन


दो महिलाओं और एक बच्चे की हो चुकी मौत
खुटार के एक निजी अस्पताल में लगभग दो माह पूर्व प्रसव के बाद सही से इलाज न मिलने पर बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामा करने पर सीएचसी प्रभारी डाॅ. संजीव कुमार ने निजी अस्पताल को बंद करा दिया। सात अप्रैल को पुवायां के एक निजी अस्पताल में मोहम्मदी के गांव शेखापुर के गौरव वाजपेयी की पत्नी गौरी देवी की प्रसव के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। गौरी देवी का ऑपरेशन किया गया था।
गांव बनिगवां के सत्यपाल की पत्नी सीमा देवी ने बंडा के एक निजी अस्पताल में सात अप्रैल को ऑपरेशन से पुत्री को जन्म दिया था। आठ अप्रैल को सीमा की भी जान चली गई। हालांकि, इस मामले में सीमा के पिता रामकुमार ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, निगोही के एक निजी अस्पताल में 12 अप्रैल को भी प्रसव के लिए ऑपरेशन किए जाने के बाद गांव भुंडी निवासी प्रेमपाल की पत्नी बिटोली देवी की ज्यादा खून बह जाने से मौत हो गई थी। यहां परिजनों ने जमकर हंगामा किया था।

सिर्फ सीएचसी पर हैं सर्जन
पुवायां सीएचसी पर डॉ. रामकुमार वर्मा सर्जन के रूप में तैनात हैं। इसके अलावा बंडा और खुटार सीएचसी पर भी सर्जन नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तहसील के निजी अस्पताल में सर्जन होने की जानकारी नहीं है, लेकिन कई अस्पताल संचालक अपने यहां सर्जन होने और हर प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा होने का दावा कर प्रचार करते हैं।

पुवायां सीएचसी पर सर्जन डॉ. रामकुमार वर्मा की तैनाती है। निजी अस्पतालों में दी जाने वाली सुविधाओं के दावों और इसके सापेक्ष उपलब्ध सर्जन और अन्य डॉक्टरों की उपलब्धता की जांच की जाएगी। इसके लिए सोमवार से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डाॅ. अंसार अली, एसीएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें