फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्लेम न मिलने से फंसा बाढ़ में खराब सात ई-बसों का संचालन

Wed, 02 Oct 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जुलाई में बाढ़ आने के बाद ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन में पानी भर जाने से खराब हुईं सात ई-बसों की बैटरियां अब तक सही नहीं हो सकी हैं। बताया जा रहा है, बीमा कंपनी ने क्लेम की राशि मंजूर नहीं की है। ऐसे में इन बसों का संचालन ठप है।
विज्ञापन


बाढ़ आने से पहले तक 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा था। सिटी बस ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक संदीप लाहा ने बताया, ई-बसों की बैटरियां चीन से आनी है। क्लेम की राशि मंजूर होते ही इन्हें मंगवा लिया जाएगा। वर्तमान में पुवायां, बंडा, खुटार, जलालाबाद, निगोही, कांट बीसलपुर, जलालाबाद के लिए 18 ई-बसें चलाई जा रही हैं। इन मार्गाें पर एक-एक ई-बसों को कम किया गया है। बैटरियां आते ही पूर्व की भांति ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें