फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीट की दुकानों और होटलों को शासनादेश के अनुसार खोलें

Wed, 24 Jul 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन माह में मीट की दुकानों और होटलों को बंद होने का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


बताया कि विगत वर्षों में शासनादेश के अनुसार दुकानें व होटल सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार एवं सोमवार को बंद रहते थे। शेष चार दिन खुले रहते थे। वर्तमान में थाना सदर बाजार, चौक कोतवाली व थाना रामचंद्र मिशन पुलिस दुकानों और होटलों को पूरे माह बंद करने के निर्देश दे रही है। मुख्य कांवड़ मार्गों पर सभी होटल बंद कर दिए गए हैं। इन होटलों के सामने होटल मालिक सिर्फ रोटी बनाकर बेच रहे हैं। पुलिस इन लोगों को भी परेशान कर रही है।
सभी दुकानदार अल्प आय भोगी हैं। इनके सामने परिवार पालने की समस्या है। अनुरोध किया कि शासनादेश का पालन करते हुए नियमानुसार इन लोगों को परिवार पालने की अनुमति दी जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, अफजाल खां, सईद अंसारी, नौशाद कुरैशी, यासीन, जुबैर, आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें