फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर इकलौते पुत्र की मौत, दंपती व बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के गांव चठिया सेवाराम निवासी राजपाल की बाइक में ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे राजपाल के दस वर्षीय पुत्र अभय की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। हादसे में राजपाल, उनकी पत्नी व बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले राजपाल की ससुराल तिलहर थाना क्षेत्र के गांव हरभानपुर निवासी सियाराम के घर है। बृहस्पतिवार सुबह राजपाल अपनी पत्नी गीता, दस वर्षीय पुत्र अभय प्रताप सिंह और तीन साल की बेटी दीपा के साथ बाइक से ससुराल जाने को निकले थे। राजपाल हेलमेट लगाए थे। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नवदिया के पास पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इस बीच ट्रैक्टर अभय को कुचलते हुए निकल गया। अभय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी गीता, बेटी दीपा और राजपाल को काफी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ लिया। राहगीरों ने घायलों को तुरंत सीएचसी भिजवाया। अपने इकलौते पुत्र की मौत से गीता व राजपाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजपाल ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी शिवांगी (15) घर पर रुक गई थी। सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभय कक्षा चार का छात्र था।
हेलमेट से बच गई राजपाल की जान
राजपाल के हेलमेट लगाए होने के कारण उनकी जान बच गई। ट्रैक्टर का पहिया उनके हेलमेट से लगते हुए बच्चे के सिर से निकल गया। उधर, भाई को तिलक करने जा रही गीता देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। इकलौते पुत्र की मौत पर वह अस्पताल में रोते-रोते बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

बरेली निवासी ढाबा कारीगर की हादसे में मौत
तिलहर (शाहजहांपुर)। बरेली जिले के थाना प्रेमनगर के मोहल्ला अशरफ खान चौकी निवासी पूरनलाल (45) नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करते थे। बुधवार रात करीब 12 बजे वह पैदल ही कपसेड़ा गांव की ओर जा रहे थे। इस बीच किसी कार ने उन्हें टक्कर मार मार दी। टक्कर से उनका एक पैर टूट गया था। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें