अल्हागंज में हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। जेरा रहीमपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत गांव रामपुर में निर्माणाधीन भवन में रविवार दोपहर कार्य के दौरान हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर हरदोई जिले के थाना सवायजपुर के गांव मजकरिया निवासी सर्वेंद्र (25) और अनुज (20) घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने सर्वेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुज की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार कर फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद