फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक हजार कनेक्शनधारकों को आज पांच घंटे नहीं मिल सकेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर पर अंजान चौकी के पास अयूब वाले ट्रांसफार्मर पर प्लेथ (फर्श) बनाने का कार्य रविवार को किया जाएगा। इसके चलते एक हजार कनेक्शन धारकों को पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

अंजान चौकी के पास रखे ट्रांसफार्मर को रखने के लिए प्लेथ बनाने के लिए रविवार को सुबह दस बजे काम को शुरू कराया जाएगा। इसकी वजह से हुंडालखेल फीडर के अलीजई, ताजूखेल, खलीलशर्की, एलआईसी के पीछे, सेंट्रल बैंक वाली गली, एलआईसी वाली गली के करीब एक हजार कनेक्शनधारकों को बिजली नहीं मिल सकेगी।
अवर अभियंता सतीश चंद्रा ने बताया कि पांच घंटे में कार्य को पूर्ण कराकर आपूर्ति को बहाल करने का लक्ष्य है। गर्मी में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए कार्य करा रहे हैं। इस दौरान उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

-
नया ट्रांसफार्मर लगाया
हथौड़ा उपकेंद्र के रेती फीडर पर इशाक मियां की मजार के पास क्षमतावृद्धि के तहत शनिवार को दोपहर में कार्य कराया गया। इस कारण दोपहर में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। यहां पर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रख दिया गया।
अवर अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में विद्युत उपकेंद्र हथोड़ा से संबंधित क्षेत्र हथोड़ा बुजुर्ग, कैलाश नगर, बिजलीपुरा, रेती,नई बस्ती, हनुमत धाम, पुत्तूलाल चौराहा व अन्य मोहल्लों में जर्जर एलटी लाइन बदलने एवं एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें