फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक शिक्षिका पर पांच कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने का जिम्मा

Sun, 09 Jun 2024 04:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कटिया टोला ​स्थित नगर निगम मांटेसरी स्कूल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कटिया टोला स्थित मांटेसरी स्कूल में सालों से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। इससे लगातार स्कूल का शैक्षणिक स्तर गिर रहा है। संचालन पर भी आंच आ रही है। वर्तमान में आउटसोर्सिंग पर तैनात एक शिक्षिका पर पांच कक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


शहर में पहले तमाम स्कूल का संचालन नगर पालिका परिषद करता था, फिर उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया। वर्तमान में सिर्फ एक विद्यालय नगर निगम के माध्यम से संचालित हो रहा है। इसकी भी कोई सुध लेने वाला नहीं है। ऐसे में विद्यालय का संचालन बंद होने की कगार पर पहुंच रहा है।

इसका सबसे बड़ा कारण विद्यालय में प्रधानाचार्य, दो सहायक व एक सेविका के रिक्त पद पर कोई नियुक्ति न होना है। वर्तमान में विद्यालय को आउटसोर्सिंग पर लगी शिक्षिका साधना शुक्ला ही संचालित कर रही हैं। पूर्व में इसी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका के सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम ने पिछले एक-डेढ़ महीने पहले ही उन्हें आउटसोर्स पर नियुक्त कर दिया है। उनके अलावा दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लगाया गया है। इन पर ही विद्यालय के संचालन का जिम्मा है।
विज्ञापन


-

गिरती जा रही छात्र संख्या

एनसी से कक्षा तीन तक संचालित नगर निगम मांटेसरी स्कूल में किसी समय 200 से 300 बच्चे पढ़ते थे, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 45 बच्चे ही पंजीकृत हैं। इसका कारण विद्यालय में प्रधानाचार्य, सहायक व सेविका के पदों पर नियुक्ति न होना भी है। आउटसोर्स पर लगी शिक्षिका पांच कक्षाओं को संचालित करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन




नगर निगम की ओर से संचालित विद्यालय में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आउटसोर्स पर शिक्षिका को लगाया गया है।

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त, शाहजहांपुर।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें