वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर के कपसेड़ा गांव के पास खल्लपुर गांव के कांवड़ियों की डीसीएम लकड़ी से भरे ट्रक से टक्करा गई। टक्कर लगने के बाद छोटू, पप्पू, राम कश्यप, संजीव, पूसे, देशराज, अजीत, रामू , जिय समेत दर्जन भर कांवड़िये घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कांवड़ियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाकर यातायात शुरू कराया।