फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहले दिन 5वीं तक के विद्यार्थियों ने दी मौखिक परीक्षा

Thu, 19 Sep 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय रोटी गोदाम में सत्रीय परीक्षाएं देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को सत्रीय परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने मौखिक परीक्षा दी। कक्षा छह से आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए लिखित परीक्षाओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


जिले में 2716 परिषदीय विद्यालयों में करीब 3.50 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बुधवार को परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा हुई। शिक्षकों ने उनसे सवाल किए और सही उत्तर देने पर अंक प्रदान किए। कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं की प्रथम पाली में सामाजिक विषय तथा द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग गाइडिंग की लिखित परीक्षा रही। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्रों को हल किया।
नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रोटी गोदाम के प्रधानाध्यापक इमरान सईद ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में लगभग सभी विद्यार्थी शामिल हुए। बृहस्पतिवार को कक्षा एक की मौखिक परीक्षाएं होंगी। कक्षा दो से आठ के विद्यार्थियों की प्रथम पाली में गणित तथा दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक के संस्कृत व उर्दू विषयों का पेपर होगा। परीक्षाएं 23 सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें