फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ के हमले में खूंटे पर गिरीं वृद्धा की मौत

Sat, 02 Dec 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव पींग निवासी छुटकाई की पत्नी करिश्मा (60) पर बृहस्पतिवार सुबह एक सांड़ हमलावर हो गया। सांड़ की टक्कर से वह जानवर बांधने के लिए गड़े खूंटे पर जा गिरीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले छुटकाई के गांव में सांड़ का आतंक है। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे उनकी पत्नी करिश्मा घर से कुछ दूरी पर कूड़ा डालने जा रही थीं तभी सांड़ उन पर हमलावर हो गया। सांड़ की टक्कर लगने से करिश्मा खुद को संभाल नहीं पाईं और जानवरों के बांधने के लिए जमीन पर गड़े खूंटे पर जा गिरीं। करिश्मा के शोर मचाने पर आसपास के लोग उन्हें बचाने दौड़े। उन्होंने सांड़ पर लाठी-डंडे से प्रहार कर भगा दिया। खूंटे पर गिरने से करिश्मा की पसली व शरीर में कई जगह चोटें आ गईं। उन्हें तुरंत ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां शाम को उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

छुट्टा पशुओं के हमले से मौत
-23 जनवरी 2023-जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा के मजरा नौगवां में आलू की फसल की रखवाली करते समय रानी (50) पर छुट्टा पशुओं ने हमला कर दिया। उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-12 जनवरी 2023 को नेशनल हाईवे पर लखीमपुर खीरी निवासी सर्वेश कुमार (46) की कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। सांड़ों की लड़ाई के दौरान टक्कर लगने से वह कंटेनर के नीचे आ गए थे।
-12 मार्च 2023-निगोही के अरेली गांव निवासी आकाश पाल (20) को दड़िया बाजार में सांड़ ने सींग मारकर घायल कर दिया। उनका साथी मनोज घायल हो गया। आकाश पाल की मौत हो गई।
-16 सितंबर 2023 को खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव सिमौरा निवासी किसान जयवीर (50) सांड़ की टक्कर से बहगुल नदी के कटान के पानी में गिर गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
-01 अक्तूबर 2023 को खुदागंज के खेड़ा नवादा निवासी दिव्यांग छोटे सिंह (30) के ऊपर लड़ते समय सांड़ गिर गया। उसकी दबकर मौत हो गई।

बेटे की शादी के लिए लड़की देख रही थीं करिश्मा
करिश्मा के पति छुटकाई बीमार रहते हैं। उनके परिवार में बेटा राम किशन, अनूप व राहुल हैं। राहुल अविवाहित है, उनकी शादी के लिए लड़की देखी जा रही थी। करिश्मा ने कई जगह रिश्ते के लिए बात भी चलाई थी। मां की मौत से बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें