शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को एसपी सिटी संजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ कांट ओर कुर्रियाकलां मेें फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया। फ्लैग मार्च में एसडीएम सदर दशरथ कुमार, सीओ सदर अखड प्रताप सिंह, कांट के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्यागी आदि अधिकारी शामिल रहे। संवाद