फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान कर पूर्वजों को जल तर्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाद्रपद (पितृ आगमन) पूर्णिमा पर मिर्जापुर के ढाईघाट गंगातट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान किया। पूर्वजों को जल तर्पण किया। इसके बाद गंगा पुरोहितों को अन्न, वस्त्र, मिष्ठान, फल व नकद मुद्रा दानकर पूर्वजों को आमंत्रित किया।
विज्ञापन

ब्रह्ममुहूर्त में गंगास्नान और पूर्वजों को आमंत्रित करने की कामना से हजारों श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से गंगातट पहुंचे। गंगातट पर लगे मेले में महिला श्रद्धालुओं ने घरेलू उपयोग, श्रृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी की। पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद और पितृ पक्ष में प्रतिदिन अपने पूर्वजों को खुद जल तर्पण करने के लिए विधि पुस्तिका और तर्पण सामग्री की खरीदारी की। मेले में इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था के अलावा गर्मी में पेयजल जैसी सुविधा भी नहीं उपलब्ध कराई गई। श्रद्धालुओं ने संतों के आश्रमों में लगे हैंडपंप से प्यास बुझाई। मेले में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने के बाद भी प्रसाद और पूजा सामग्री आदि की दुकानें लगाए कई दुकानदारों ने जिला पंचायत के संरक्षण में कुछ लोगों पर जबरन तहबाजारी वसूल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें