ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में ट्रूप्स ऑर्डनेंस प्रीमियर लीग-2024 के उद्घाटन मैच में विजेता
शाहजहांपुर। ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में ट्रूप्स ऑर्डनेंस प्रीमियर लीग-2024 की रविवार को शुरुआत हो गई, जिसका उद्घाटन मैच ओसीएफ इलेवन और बड़ौदा यूपी बैंक इलेवन के बीच खेला गया। ओसीएफ ने टॉस जीतकर बड़ौदा को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। टीम ने 20 ओवरों में 139 रन बनाए। जबकि, ओसीएफ इलेवन ने 19 ओवरों में बिना विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अभिषेक अग्निहोत्री को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच अंपायर मनोज व पंकज तिवारी रहे, जोकि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध हैं। उप महाप्रबंधक एवं समन्वयक ट्रूप्स ऑर्डनेंस प्रीमियर लीग-2024 ऋषि बाबू ने बताया कि टूर्नामेंट में ओसीएफ के साथ जिले की कुल 10 टीम भाग ले रही हैं। इस बार हर मैच में एक मैच रेफरी व टॉस रिप्रजंटेटिव भी नियुक्त किया गया है जो ट्रूप्स अंबेसडर का कार्य करेगा। सभी आगंतुकों के लिए ट्रूप्स रिटेल शॉप का एक स्टाॅल भी लगाया गया, जिससे वे निर्माणी के उत्पादों को देख और खरीद सकेंगे। निर्माणी के वरिष्ठ महाप्रबंधक अखिलेश कुमार ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक एके वर्मा, सुरक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार, कृभको फर्टीलाइजर्स लिमिटेड के उप महाप्रबंधक वीरेंद्र बैंकोटी, आनंद पाठक मौजूद रहे।