फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिम्मत दिखाकर हैवानियत से बची नर्सिंग छात्रा... सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

Wed, 25 Sep 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुरेश। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नर्सिंग छात्रा की हिम्मत और समझदारी ने उसे हैवानियत से बचा लिया। पुलिस हिरासत में तमंचे के बल पर छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि, दूसरे की तलाश की जा रही है। वहीं, वारदात ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में कांट क्षेत्र के गांव सैंजना निवासी सुरेश टाइल्स लगवाने और मरम्मत आदि का काम करा रहा था। साथ में उसका साथी अनमोल भी था। सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे नर्सिंग की एक छात्रा बाथरूम में गई। तभी पीछे से सुरेश तमंचा लेकर घुस गया। उसने छेड़खानी करते हुए छात्रा का मुंह दबा लिया और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी के हाथ में दांत से काट लिया। पकड़ ढीली होते ही छात्रा बाहर की ओर भागी। छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्राएं और कॉलेज का स्टाफ आ गया। लोगों ने सुरेश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अनमोल भाग गया।

सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सचेत करेगी पुलिस

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज समेत अन्य संस्थानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए निर्देश दिए थे। सोमवार को छात्रा से छेड़खानी के मामले में नर्सिंग इंस्टीट्यूट में सुरक्षा में चूक सामने आई। पुलिस फिर से संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मुहिम शुरू करेगी।
विज्ञापन

शहर में अधिकतर प्राइवेट कॉलेजों, अस्पतालों, शिक्षा संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इसके लिए पूर्व में पुलिस ने संस्थानों के प्रशासन को जागरूक भी किया था। छेड़खानी का आरोपी जिस तरह बिना रोकटोक के तमंचा लेकर पहुंच गया, यह भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। जहां घटना हुई, वहां का कैमरा खराब मिला। हो सकता है कि आरोपी यह जानता हो कि यहां का कैमरा खराब है, इसलिए वह बेखौफ था। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने फैसला किया है कि कॉलेज संचालकों, नर्सिंग कॉलेजों और प्राइवेट अस्पतालों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।






फरार दूसरे आरोपी को मोबाइल फोन बंद चौक कोतवाली क्षेत्र में नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी कांट के गांव सैजना निवासी सुरेश को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली राजीव तोमर ने बताया कि आरोपी के फरार साथी अनमोल को तलाश किया जा रहा है। उसने मोबाइल बंद कर रखा है। इसलिए उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।





नर्सिंग कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्राइवेट अस्पतालों, संस्थानों में पहले ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया था। फिर से लोगों को जागरूक किया जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी कैमरों की स्थिति की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


- संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें