फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल में विद्यार्थी संख्या कम मिली, प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र पर होगी कार्रवाई

Wed, 24 Jul 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अजीजगंज का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय अजीजगंज का डीएम ने निरीक्षण किया। विद्यालय में साफ-सफाई ठीक न होने और बच्चों की उपस्थिति कम होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र पर कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को शत-प्रतिशत उपस्थिति तय करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से गिनती और पहाड़े भी सुने। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी बच्चे निर्धारित ड्रेस में ही विद्यालय में उपस्थित हों।
उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। विद्यालय के बाहर गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोनल का जवाब तलब करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजीव कुमार सिंह के मिलेनियम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया। राजीव कुमार सिंह एवं लता बंसल ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें