फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अब 22 तक होंगे आवेदन

Mon, 19 Aug 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर ​स्थित जीएफ कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि को बढ़ाकर 22 अगस्त कर दिया गया है। इसके बाद मेरिट सूची जारी होगी। जिसके आधार पर महाविद्यालयों में प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 23 जुलाई को शुरू हुई थी। पहले 16 अगस्त अंतिम घोषित की गई, इसको विश्वविद्यालय ने बढ़ा दिया है। अब 22 अगस्त तक विवि के पोर्टल पर जाकर 150 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है।

जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन खान ने बताया कि आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा प्रवेश के लिए एक से अधिक महाविद्यालयों को चुन सकते हैं। मेरिट सूची जारी होने के बाद वह पसंद के महाविद्यालय में जाकर प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन


-

काॅलेजों में उपलब्ध सीटें

- जीएफ कॉलेज के प्रवेश प्रभारी प्रो. सुहेल अख्तर नकवी के अनुसार महाविद्यालय में एमए की 760 तथा एमएससी की 180 सीटें उपलब्ध हैं। इन पर प्रवेश लिए जाएंगे। इनके अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के तहत एमएसडब्ल्यू की 40 और पीजीडीसीए की 30 सीटों पर भी प्रवेश होंगे।

आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल ने बताया कि कॉलेज में एमए की 380, एमएससी केमिस्ट्री की 30 तथा एमकॉम 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। एमए अर्थशास्त्र की 60, अंग्रेजी की 160 और समाजशास्त्र की 160 सीटें उपलब्ध हैं।
एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके आजाद के मुताबिक परास्नातक कक्षाओं में एमए की करीब 360, एमएमसी में 240, एमकॉम 180, एमएड 50 की सीटें हैं, जिन पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें