फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब देहरादून के लिए सीधे जाएगी रोडवेज बस

Sat, 14 Sep 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देहरादून तक जाने के लिए यात्रियों को बार-बार बसों को बदलने के झंझट से निजात मिल जाएगी। परिवहन निगम को चार नई बसें मिल गई है। इसके बाद नया मार्ग बनाते हुए शाहजहांपुर से सीधे देहरादून की सेवा को शुरू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त तीन प्रमुख सेवाओं की बसें पुरानी होने के चलते बदल दी गईं हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो से अभी तक हरिद्वार तक बस चलती थी। देहरादून जाने वाले यात्रियों को हरिद्वार में बस बदलनी पड़ती थी। देहरादून तक सीधे बस चलाने की मांग काफी समय से हो रही थी। करीब एक सप्ताह पहले परिवहन निगम को चार नई बसें मिलीं। इसके बाद नया रूट बनाते हुए बस का संचालन शुरू कर दिया है। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शाहजहांपुर से देहरादून के लिए रोजाना शाम सात बजे बस मिलेगी। सुबह पांच बजे चलने वाली शाहजहांपुर से कानपुर, आगरा रूट की बस पुरानी होने के चलते नई बसों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें