फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भोजन के लिए अब आंगनबाड़ी केंद्राें में बच्चाें को नहीं लाने होंगे अपने बर्तन

Sat, 10 Feb 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बच्चों को भोजन के लिए घर से बर्तन नहीं लाने होंगे। उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर ही प्लेट, कटोरी, चम्मच और गिलास उपलब्ध कराए जाएंगे। बर्तनों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी पंचायतीराज विभाग को साैंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में 2913 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 400 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जाे कि विद्यालयों से अलग संचालित हो रहे हैं। हॉट कुक्ड योजना के तहत ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया गया है, जहां बच्चों को भोजन करने के लिए बर्तन नहीं मिलते हैं। करीब 17 हजार बच्चों के लिए बर्तन खरीदने की व्यवस्था की जा रही। इसके लिए पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। डीएम ने जल्द से बर्तनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। खाना खाने के बाद बर्तन बच्चे खुद साफ करेंगे।
-

डीएम के निर्देश पर जिले के करीब चार सौ आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 17 हजार बच्चोें के लिए बर्तनों की व्यवस्था की जा रही है। - अरविंद रस्तोगी, डीपीओ

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें