फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब बलजीत की पत्नी के मोबाइल नंबर पर आई इंग्लैंड से कॉल

Wed, 03 Apr 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गांव बिलंदापुर ​स्थित  अपने  घर  मौजूद बलजीत सिंह, पुलिसकर्मी गायब। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा के नाम से इंग्लैंड से व्हाट्सएप कॉल कर गांव बिलंदापुर के बलजीत सिंह को परिवार सहित हत्या की धमकी देने के एक दिन बाद मंगलवार को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर भी इंग्लैंड से कॉल आई। इससे परिवार के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


बलजीत ने बताया कि दो अप्रैल को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर इंग्लैड से दो बार सामान्य कॉल आई। दोनों बार नंबर अलग-अलग थे, लेकिन बात नहीं हो सकी। उनके पास जिस नंबर से कॉल आई थी, वह अलग है। मंगलवार को बलजीत सिंह एसपी अशोक कुमार मीणा से भी मिले और जांच कर कार्रवाई की मांग की। बलजीत के अनुसार, एसपी ने उन्हें जल्द ही कॉल करने वालों का पता लगाने का भरोसा दिलाया है।
बता दें कि बलजीत के मोबाइल नंबर पर एक अप्रैल को व्हाट्सएप कॉल की गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा बताते हुए पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी। कहा था कि उत्तराखंड के बाबा तरसेम सिंह के बाद तुम्हारा नंबर है। बलजीत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


-

सीओ ने कहा-24 घंटे पुलिस की सुरक्षा...मौके पर नहीं मिला कोई सिपाही

हत्या की धमकी मिलने के बाद बलजीत सिंह ने सुरक्षा की गुहार की थी। सीओ पंकज पंत ने बलजीत सिंह के घर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार दोपहर बाद चार बजे बलजीत के घर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। बलजीत ने बताया कि सिपाही उनके यहां आकर फोटो खींचकर अधिकारियों को भेजने के बाद वापस चले गए। पुलिस की लापरवाही से वह परेशान हैं।



बलजीत सिंह के यहां सिपाहियों को 24 घंटे तक रहने के निर्देश दिए गए थे। सिपाही मौके से चले आते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बलजीत सिंह और उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर जिन नंबरों से कॉल आई है, उसकी जांच सर्विलांस सेल कर रही है।
विज्ञापन

-पंकज पंत, सीओ, पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें