शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार की अशोक विहार कॉलोनी निवासी परमात्मा नंद सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने ग्राम पट्टी बहादुरपुर निवासी किशनपाल उर्फ गुड्डू के माध्यम से मकान खरीदा था। पहचान होने की वजह से आरोपी ने उनसे कई बार रुपये लिए। अब आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा है। रुपये मांगने पर घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद