शुक्रवार को पुवायां में सराफा व्यापारियों की बैठक चौराहा बाजार में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगा दी है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ सराफा व्यापारी कई दिनों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन कर रहे हैं, इससे छोटे व्यापारियों, कारीगरों के परिवार के सामने भुखमरी की स्थित आ खड़ी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है। व्यापारी अपना उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और व्यापारी विरोधी रवैए का हर कीमत पर विरोध किया जाता रहेगा। सराफा व्यापारियों ने निर्णय लिया कि इस बार होली का त्योहार नहीं मनाएंगे। बैठक में पंकज सराफ, रामजी सराफ, शोभित अग्रवाल, अजीत सराफ, अखिल गुप्ता, मोहित गुप्ता, रमेश रस्तोगी, मनोज कुमार, अरूण गुप्ता, नितेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।