चुनाव अधिकारी विनोद कुमार सिंह यादव, सहायक चुनाव अधिकारी आशीष
त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह यादव और अनूप कुमार सक्सेना ने पत्रकारों को बताया
कि आठ फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन होंगे। नौ व 10
फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच जाएगी तथा 11 फरवरी को नाम वापस लिए जा
सकेंगे। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि मतदान 17 फरवरी को प्रात: साढ़े
नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। इसी दिन
परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी मतदाता
अपना फोटो युक्त पहचान पत्र नामांकन व मतदान के समय अपने पास रखें। विभिन्न
पदों के लिए अलग- अलग नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसकी जानकारी
चुनाव अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।