फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नामांकन आज से, बंद रहेगा कचहरी मार्ग

Thu, 18 Apr 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव व ददरौल विधानसभा के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार से कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इस बीच खिरनीबाग चौराहे से पीडब्ल्यूडी तिराहे तक रास्ता बंद रहेगा। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से नामांकन शुरू होंगे। नामांकन को देखते हुए खिरनीबाग चौराहे से एसपी आफिस के आगे तक कचहरी तिराहे तक बैरिकेडिंग करा दी गई है। इसी तरह खिरनीबाग और पीडब्ल्यूडी तिराहे पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया जाएगा। कचहरी मार्ग बंद होने पर वाहनों को जीआईसी तिराहे से गुरुद्वारा होते हुए रोडवेज बस अड्डे की तरफ से गुजारा जाएगा। इसी तरह सदर बाजार की ओर वाहन निकाले जाएंगे।
नामांकन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस फोर्स को लगाया है, साथ ही प्रत्येक दिन सीओ स्तर के अधिकारी की ड्यूटी रहेगी। एसपी सिटी को नामांकन का प्रभारी बनाया गया है। सीओ यातायात बीएस वीर कुमार ने बताया कि कचहरी वाला रोड नामांकन की अवधि में बंद रहेगा। इस बीच वाहनों को विभिन्न रास्तों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

-
11 से तीन बजे तक होंगे नामांकन
-बृहस्पतिवार से 25 अप्रैल तक होने वाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आने वाले उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पूर्वांह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। नामांकन के बाद 26 अप्रैल से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 अप्रैल को नाम वापसी का मौका रहेगा।
-
22 को राजेश व 23 अप्रैल को अरुण कराएंगे नामांकन
-सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी राजेश कश्यप 22 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप के आने की संभावना है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर 23 अप्रैल को नामांकन कराएंगे। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें