फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयरहाउस में बिना पहचान पत्र कोई न करे प्रवेश : डीएम

विज्ञापन
वेयरहाउस  में निरीक्षण करते डीएम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना पहचान पत्र के प्रवेश न करे।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय वेयरहाउस पर ईवीएम व वीवी पैड की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि प्रत्येक ईवीएम व वीवी पैड की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जांच की जा रही है। कहा कि जब तक यह कार्य चले, कोई भी व्यक्ति बिना पहचान पत्र के प्रवेश न करें। साथ ही कोई भी मोबाइल या ज्वलनशील पदार्थ लेकर हाल में नहीं जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के अलावा नोडल अधिकारी एफएलसी, अपर उपजिलाधिकारी राजीव निगम, बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) ओपी अंजोर, चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख प्रथम, एडीईओ तौसीफ अहमद व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें