फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की शरणागति न लेने वाले को कोई नहीं बचा सकता : योगेंद्र

विज्ञापन
योगेंद्र महाराज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोकुलधाम कॉलोनी में चल रही श्रीराम कथा का शनिवार को विश्राम हो गया। इस दौरान कथा व्यास योगेंद्र महाराज ने विभिन्न प्रसंग सुनाए। बोले-व्यक्ति अहंकार के वशीभूत होकर संस्कार बिगाड़ लेता है और वह जब तक भगवान का शरणागत नहीं लेता है, तब तक कोई नहीं बचा सकता। यही कारण रहा कि कुंभकरण, मेघनाद व रावण का विनाश हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का वीडियो भी दिखाया गया। उत्साहित श्रद्धालुओं ने भगवान का राजतिलक व पूजन किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा, अंकुर मिश्रा, अविनाश शर्मा, मुकेश शर्मा, दिनेश दीक्षित, सुमन पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें