फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा में 12 घंटे नहीं आई बिजली, उपभोक्ता परेशान

Tue, 22 Oct 2024 05:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/रोजा। दिवाली के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से सोमवार को रोजा उपकेंद्र में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया गया। इस अवधि में 12 घंटे तक आपूर्ति बंद रही। इससे करीब नौ हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शटडाउन लेकर कार्य को शुरू कराया। उपकेंद्र में आउट गोइंग पैनल नंबर तीन को बदलने के साथ ही 11 केवी लाइन पर आ रही पेड़ों की टहनियों को काटा गया। स्विच यार्ड के जंपर दुरुस्त करने और पॉवर ट्रांसफार्मर की सफाई का कार्य हुआ। पूरे दिन कर्मचारी कार्य में लगे रहे। इस बीच औद्योगिक क्षेत्र, आदर्शनगर कॉलोनी, बल्लिया, चर्च कॉलोनी, मठिया कॉलोनी, आईटीआई कॉलोनी, निवाजपुर, सरायकाइयां, हथौड़ा, पुत्तूलाल चौराहे, दलेलगंज, मिश्रीपुर, चमकनी करबला, ख्वाजा फिरोज समेत दर्जनों मोहल्लों के नौ हजार घरों की आपूर्ति बंद रही।
पूरे दिन बिजली के लिए लोग परेशान रहे। इन्वर्टर से लेकर मोबाइल तक डिस्चार्ज हो गए। शाम को सबमर्सिबल व मोटर नहीं चलने से टंकियां खाली रहने से पानी का संकट हो गया। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर मोमबत्ती से रोशनी करनी पड़ी। कुछ लोगों ने जेनरेटर भी मंगा लिया। रात करीब साढ़े नौ बजे तक बिजली नहीं आई थी। अवर अभियंता अजय यादव ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए शटडाउन लेकर कार्य कराया गया। इससे आने वाले दिनों में निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


कल छह घंटे गुल रहेगी अटसलिया की बिजली
शाहजहांपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले अटसलिया उपकेंद्र पर 23 अक्तूबर को सुबह नौ से तीन बजे तक 11 केवी के पैदल बदलने का काम होगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कार्य के लिए छह घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। संवाद
-
रोजा मंडी में जेनरेटर चलाकर की गई धान की खरीद

रोजा। बिजली गुल रहने से मंडी समिति में भी सोमवार को बिजली गुल हो गई। इस कारण दिन में 11 बजे तक क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ठप रही। इस कारण धान लेकर आए किसान मंडी सचिव विक्रम वाजपेयी से मिले। बाद में मंडी सचिव ने जेनरेटर चालू करवाकर क्रय केंद्रों पर धान की छनाई और तौल शुरू कराई। हालांकि, जेनरेटर चालू होने के बाद आरएफसी के सेंटरों पर खरीद हुई, लेकिन अन्य सेंटरों पर सन्नाटा बना रहा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर ने बताया धान में नमी की मात्रा अब कम हो रही है और दो-तीन दिन में खरीद में तेजी आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें