फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ नमूने जांच को किए सील,25 लीटर दूध नष्ट कराया

सार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों ने दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विशेष अभियान चलाया। दूध के नौ नमूने जांच को सील कराए और दूषित होने की आशंका में 25 लीटर दूध नष्ट करा दिया। साथ ही सिंटेक्स टंकी में दूध का भंडारण करने वालों को इसके लिए बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) अथवा चिलर चैंबर का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों ने दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विशेष अभियान चलाया। दूध के नौ नमूने जांच को सील कराए और दूषित होने की आशंका में 25 लीटर दूध नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज मौर्य, नरेंद्र शर्मा, वरुण कुमार और अनिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में चार टीमें गठित कीं। इन टीमों ने बरेली मोड़ के आगे चांदापुर से लेकर शहर के दूसरे छोर पर कैंट क्षेत्र तक और हरदोई बाईपास चौराहा से लेकर जलालनगर बाहरी चुंगी तक विभिन्न स्थानों की मिठाई की दुकानों से दूध की जांच की। राह चलते दूध विक्रेताओं को रोक कर उनसे भी नमूने लिए। अधिकारियों के अनुसार दूध के दो नमूने पंखी चौराहा से लिए गए हैं। शेष नमूने बरेली मोड़, चांदापुर मार्ग, छावनी क्षेत्र, चिनौर आदि स्थानों से लिए गए हैं। चांदापुर में एक दूधिया के दो कंटेनरों में रखे दूध की जांच करने पर एक कंटेनर का दूध खराब पाया गया। इस कारण दूसरे कंटेनर का 25 लीटर दूध दूषित और संदिग्ध मानते हुए नष्ट करा दिया गया। साथ ही सिंटेक्स टंकी में दूध का भंडारण करने वालों को इसके लिए बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) अथवा चिलर चैंबर का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें