फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छप्पर चढ़ाते समय दीवार गिरने से नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव फूटकुआं गांव में छप्पर चढ़ाते समय दीवार गिरने से नौ लोग घायल हो गए। इसमें से चार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम लगभग छह बजे फूटकुआं गांव में वेद प्रकाश के घर पर गांव के ही वेदप्रकाश, सूरज, श्रीकृष्ण, शोभित, मुकेश, सुभाष, मुकेश, शिवम, सोनपाल व धर्मकृष्ण छप्पर चढ़वाने गए थे इसी दौरान दीवार गिर गई जिसमें सभी लोग घायल हो गए। इसमें से वेद प्रकाश, श्रीकृष्ण, सूरज, शोभित को इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया। हालत गंभीर होने पर शोभित को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें