फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नर।खिल और आरुषी ने दौड़ में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं पारितोषिक वितरण समारोह-2022-23 का रंगारंग आगाज हुआ। बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के निखिल मिश्रा व बालिका वर्ग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा आरुषी सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में भी निखिल मिश्रा, बालिका वर्ग में केमिकल इंजीनिर द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली प्रथम स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र अखिलेश वर्मा, बालिका वर्ग में केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की अंजली ने पहला स्थान प्राप्त किया। 800 तथा 1500 मीटर बालक वर्ग में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के अखिलेश वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन बालक वर्ग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र पर्व पांडेय, बालिका वर्ग में केमिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा सुमित्रा अव्वल रहीं। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को रमन हाउस, कलाम हाउस, टैगोर हाउस, भामा हाउस, पीटी ऊषा हाउस आदि में विभाजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने फीता काटकर तथा गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार गुप्ता, मोहम्मद हसन मुख्तार, पीएल नागर, शशांक कुमार, शशिधर पटेल, अनुपम शर्मा, अर्चना, वीके शुक्ला आदि शामिल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी राहुल बाधवा, क्रीड़ा प्रभारी शुभम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें