फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन का जंपर जलने से दो घंटे बंद रहा निगोही रोड उपकेंद्र

Thu, 01 Aug 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से निगोही रोड को आने वाली 33 केवी लाइन मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे फेल हो गई। इससे करीब नौ हजार घराें की बिजली आपूर्ति बाधित होने से भीषण गर्मी में लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने के बाद फाल्टों की झड़ी लगने पर एक बजे निर्बाध बिजली मिल सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 33 केवी लाइन फेल होने से बिजली गुल हो गई। तारीन जलालनगर, निसरजई, रामनगर, दिलाजाक, स्टेशन रोड, ढाका ताल, भुल्लन खां की चौपाल समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोगों ने छत पर पहुंचकर राहत पाने का प्रयास किया। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन करना शुरू किया। उन्हें दो घंटे के बाद आपूर्ति मिलने को आश्वस्त किया। अवर अभियंता सत्यपाल सिंह यादव कर्मचारियों के साथ ट्रांसमिशन में पहुंचे और आपूर्ति को सामान्य कराने का प्रयास किया। इस बीच 33 केवी का जले जंपर को सही कराने के उपरांत रात साढ़े दस बजे बिजली मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली आने के बाद ट्रांसफार्मरों ने जवाब देना शुरू कर दिया। 630 केवी रामनगर का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके बाद जलालनगर, फिर स्टेशन रोड पर रखा 250 केवी का ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। उससे कुछ आगे तार टूटने से निसरजई उपकेंद्र की बिजली चली गई। करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

-
लोदीपुर में बंच लाइन जलने से आपूर्ति गुल
-सिटी पार्क उपकेंद्र के मोहल्ला लोदीपुर में समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। मंगलवार की रात बंच लाइन जलने से आपूर्ति गुल हो गई। बंच और तार के टकराने से आग लगने से चिंगारी निकलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
-
हथौड़ा में लगेगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर, सात घंटे नहीं आएगी बिजली
-हथौड़ा उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार से दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जाएगा। इसके चलते दो दिन बिजली संकट रहने की संभावना है। अवर अभियंता अंकित तिवारी ने बताया कि पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर नया लगाने के चलते सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बीच रेती,त्यातपुरा, हथौड़ा और अंटा फीडर की सप्लाई बाधित रहेगी। रात में अंटा को सिटी पार्क से जोड़कर सप्लाई देंगे, शेष पर हथौड़ा उपकेंद्र से बिजली देंगे। जेई ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें