फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही रोड पर महिलाओं ने किया चक्का जाम

Sun, 05 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
निगोही रोड पर महिलाओं ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
नगर के निगोही रोड पर सैनिक कल्याण बोर्ड की जमीन खाली पड़ी थी। इस भूमि पर तमाम लोगों ने मकान बनाकर और झोपड़ी आदि डालकर कब्जा कर लिया था। तीन माह पूर्व बोर्ड की ओर से डीएम को पत्र देकर कब्जा हटवाए जाने की मांग की गई थी। दो जून को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जे ढहा दिए थे। बोर्ड की भूमि पर काफी समय से कब्जा जमाए परिवार इससे सड़क पर आ गए थे। शनिवार को तमाम महिलाओं ने निगोही रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पाकर एसआई नासिर खां फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और महिलाओं से जाम खोलने को कहा। महिलाओं ने कहा कि राजस्व और पुलिस टीम की कार्रवाई से वे लोग खुले में आ गए हैं। उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। महिलाओं ने सरकारी आवास दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद दरोगा ने महिलाओं को समझाकर समस्या से एसडीएम और नगर पालिका चेयरमैन को अवगत कराने को कहा। दरोगा की बात से संतुष्ट महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया। जाम के दौरान राजीव चौक और निगोही रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भीषण गर्मी में जाम से लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें