फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवरात्र पर बरसी कृपा, अब धनतेरस का इंतजार

Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सुवनीत पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र में बाजार पर देवी मां की कृपा बरसी। सबसे ज्यादा फायदा वाहन, सराफा, रियल एस्टेट बाजार को हुआ। कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र पर करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है। अब धनतरेस व दिवाली से व्यापारियों को और भी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार लोग शुभ दिनों में कुछ नया खरीदने में विश्वास रखते हैं। त्योहारों पर बाजारों में रौनक देखने को मिलती है। फिर चाहे वह सराफा बाजार हो या वाहन का कारोबार। यहां तक कि रियल एस्टेट भी एक बड़ा बाजार बनकर उभरा है। इसमें लोग निवेश करना पसंद करते हैं। हर साल की तरह इस शारदीय नवरात्र पर भी बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचे। कपड़े, आभूषण, जमीन और मकान को खरीदने वालों की संख्या अच्छी खासी रही। सबसे ज्यादा आभूषण और वाहन का बाजार गुलजार रहा। आभूषण जहां महिलाओं की पहली पसंद हैं तो वाहन हर घर की जरूरत बन चुके हैं। इसी वजह से नवरात्र पर इन दोनों का कारोबार करोड़ों में हुआ।

वाहन की बिक्री में 18 से 20 प्रतिशत तक इजाफा : नवरात्र पर सबसे ज्यादा बाइकें बिकीं जो आम आदमी के बजट में थीं। जबकि कारों की खरीदारी लोगों ने अपनी पसंद से की। एक ऑटोमोबाइल कारोबारी के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा 18 से 20 प्रतिशत तक वाहन की बिक्री में इजाफा हुआ है। जिले में नवरात्र पर वाहन का कारोबार करीब 75 करोड़ होने का अनुमान है। इनमें दो व चारपहिया दोनों ही तरह के वाहन शामिल हैं। धनतेरस को लेकर वाहनों की बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन


नवरात्र पर 20 करोड़ और करवाचौथ पर 10 करोड़ के बिके आभूषण : नवरात्र पर करीब 20 करोड़ रुपये के आभूषणों की बिक्री हुई। वहीं करवा चौथ पर 10 करोड़ रुपये के आभूषण बिके। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक है। धनतेरस पर सराफा बाजार 50 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। इसको लेकर सराफा कारोबारियों ने तैयारी भी कर ली है। आभूषणों की खरीद पर ऑफरों की भरमार रहेगी। कंपनियां भी सोने, चांदी और डायमंड के आभूषणाें की खरीद पर छूट प्रदान करती हैं।

10 करोड़ रुपये का रियल एस्टेट में कारोबार : रियल एस्टेट के कारोबारियों की मानें तो शारदीय नवरात्र पर लोगाें ने प्लाॅट, मकान आदि खरीदने में 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। शुभ मुहूर्त में लोगों ने गृह प्रवेश किया। नौ दिनों में 150 से ज्यादा रजिस्ट्री कराईं गईं। धनतेरस से दिवाली तक रियल एस्टेट कारोबार और भी चमकने का अनुमान है।

सुवनीत पाठक

सुवनीत पाठक

सुवनीत पाठक

सुवनीत पाठक

सुवनीत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें