शाहजहांपुर। नवसंवत्सर 2080 की शुरुआत बुधवार से हो गई। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। वहीं, नवसंवत्सर के स्वागत में भगवा सुंदरकांड परिवार सेवा समिति की ओर से ध्वज स्थापना शोभायात्रा निकाली गई और बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। वीआईपी ग्रुप ने हनुमत धाम पर शंखनाद किया।
भगवा सुंदरकांड परिवार सेवा समिति ने बनखंडी नाथ मंदिर से शोभायात्रा निकली। इसमें मेहंदीपुर बालाजी से लाए गए ध्वज को लेकर भगवा वस्त्रधारी पंक्तिबद्ध होकर निकले। बाबा महाकाल से आई डमरू बजाने वालों की टोली शोभायात्रा के सबसे आगे चल रही थी। शोभायात्रा जली कोठी, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
यहां 1101 भगवाधारियों ने सुंदरकांड का पाठ किया और धर्म सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में रामसनेही राठौर, नरेश कुमार, रामू कश्यप, पवन मिश्रा, नवनीष, शत्रुघ्न सिंह, शशांक शर्मा को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा व सम्मान समारोह में अध्यक्ष आशीष मिश्रा, प्रीतम गुप्ता, रामप्रताप, स्वतंत्र शुक्ला, अमरदीप, सौरभ, नीरज, निखिल, अंशुल, नितिन, अमित, अतुल, रजनीश आदि शामिल रहे।
-
हनुमत धाम पर हुआ शंखनाद
फोटो - 30
- वीआईपी ग्रुप की ओर से हनुमत धाम पर शंखनाद एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष व महिलाएं भगवा/पीला वस्त्र धारण कर तथा शंख लेकर शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक नीतू गुप्ता व अरविंद कुमरा उर्फ बिबिंदू भैय्या के नेतृत्व में आयोजित शंखनाद में सबसे देर तक शंख बजाने वाले को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रुप संचालक अभिनय गुप्ता, अध्यक्ष तराना जमाल, सचिव दिव्यांग सिंघल, कोषाध्यक्ष शहनवाज खान आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में भारतीय नव वर्ष पर निकाली गई शोभा यात्राा में डमरु बजाते भगवा सुंदर कांड समिति का
शाहजहांपुर में भारतीय नव वर्ष पर निकाली गई शोभा यात्राा में डमरु बजाते भगवा सुंदर कांड समिति का
शाहजहांपुर में भारतीय नव वर्ष पर निकाली गई शोभा यात्राा में डमरु बजाते भगवा सुंदर कांड समिति का