फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नेटवर्क बना स्थानांतरण के लिए आवेदन में बाधक, आज अंतिम दिन

Wed, 14 Jun 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन करने में शिक्षकों को अब पोर्टल न चलने की समस्या परेशान कर रही है। पोर्टल सिर्फ एक सप्ताह के लिए खोला गया है। ऐसे में शिक्षकों की गृह जनपद में तैनाती की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिले के 2730 परिषदीय स्कूलों में 7200 से अधिक शिक्षक तैनात हैं। इनमें से 10 प्रतिशत का अंतरजनपदीय स्थानांतरण होना है। इतने ही शिक्षक दूसरे जिलों से यहां आएंगे। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आठ मई से पोर्टल पर आवेदन होने थे, लेकिन पहले दिन पोर्टल ही नहीं चल सका था। अगले दिन भी पोर्टल ने सही से काम नहीं किया। अब नेटवर्क और ओटीपी न आने की समस्या है।
जब पोर्टल खुलता है, तो एकदम से अधिक लोड पड़ने के कारण बैठ जाता है। बताते है कि आवेदन करने के लिए पोर्टल सिर्फ एक सप्ताह के लिए खोला गया है। इसकी अंतिम तिथि 14 जून है। इस तरह बुधवार का दिन ही ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बचा है। शिक्षकों ने बताया कि फार्म सबमिट करते समय आने वाला ओटीपी काफी देर तक नहीं आया। कई बार तो आवेदन करने की समय सीमा ही समाप्त हो जाती है। तब नए सिरे से आवेदन की पूरी प्रक्रिया करनी होती है।
विज्ञापन

वर्जन
अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन के लिए 14 जून अंतिम तिथि है। कितने आवेदन आए हैं, इसकी जानकारी यहां जिला स्तर पर नहीं मिल सकती है। आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सत्यापन का कार्य शुरू होगा। - कुमार गौरव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें