फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक असंतुलित होने पर भतीजे की मौत, चाचा घायल

Sat, 20 Apr 2024 05:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कोलाघाट पुल पर बाइक असंतुलित होने से मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव जरियनपुर निवासी दीपक (19) की मौत हो गई। उनके चाचा दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव जरियनपुर निवासी प्रमोद पत्नी और बच्चों समेत फरीदाबाद (हरियाणा) में रहकर नौकरी करते हैं। प्रमोद के अन्य परिजन गांव में रहते हैं। शुक्रवार को प्रमोद के छोटे भाई दुर्गेश का तिलक था। प्रमोद के दो बेटों में बड़ा दीपक दो दिन पहले ही जरियनपुर आ गया था।
बताते हैं कि शुक्रवार को दुर्गेश जलालाबाद से कुछ सामान लेकर भतीजे दीपक के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे कोलाघाट पुल पर उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में दीपक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया। दीपक के घर में पिता के अलावा मां शशि, बहन खुशबू व छोटा भाई दीपक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें