फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भतीजे व उसके पुत्रों ने पूर्व कोटेदार की लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। निर्माणाधीन मकान में दरवाजा लगाने को लेकर गांव पिपरिया उदयभानपुर निवासी पूर्व कोटेदार राधेश्याम कोरी (65) की मंगलवार सुबह उसके भतीजे ने अपने बेटों के साथ लाइसेंसी रायफल से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान कई राउंड फायर किए। विवाद में एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गये। एसपी ने घटना का मौका मुआयना किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूर्व कोटेदार राधेश्याम कोरी ने मकान के पास में निर्माणाधीन बिल्डिंग की नींव पर दरवाजा लगाने के लिए काम शुरू कराया था। तभी उनके भतीजे पूर्व प्रधान मेवाराम अपने पुत्रों सतीश, हरीश, सुनील और शिवकुमार के साथ आ गए। उन्होंने दरवाजा लगाने के कारण रास्ता बंद होने पर एतराज जताया। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाओं में विवाद शुरू हो गया। ईंट-पत्थर चलने की सूचना डॉयल 112 पर दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच खपरैल पर बैठे सतीश ने अपने पिता की रायफल से चाचा राधेश्याम कोरी पर गोली चला दी। सीने पर गोली लगते ही राधेश्याम गिर गए। सतीश के भाई हरीश ने छत से पौनिया से फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से राधेश्याम का पुत्र शेखर, बेटी बाला, हर्ष बाला, सुमन, आरती व पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरे पक्ष की सरोजा व राम रीता को चोटें आई हैं। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये राधेश्याम को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी एस. आनंद ने मौका-मुआयना किया। मृतक के भाई हरिशंकर की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी एस.आनंद ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रायफल बरामद कर ली है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें