फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर लेकर रख ली, रिपोर्ट दर्ज करने से गुरेज कर रही पुलिस

सार

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव में छह सितंबर को किशोरी की गोली लगने से मौत के मामले में कार्रवाई को लेकर पेंच फंस गया है।आरोप था कि युवक ने उनकी बेटी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया था।एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस सटीक कार्रवाई करेगी, फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव में छह सितंबर को किशोरी की गोली लगने से मौत के मामले में कार्रवाई को लेकर पेंच फंस गया है। आरोपी को पुलिस ने थाने में बैठा रखा है पर तहरीर आने के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को करीबियों पर ही शक है और खुलासा चौंकाने वाला हो सकता है।
विज्ञापन

एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर में ही मिला था। उसे सीने पर गोली लगी थी, पास में पिता की दोनाली बंदूक पड़ी थी। किशोरी के पिता की ओर से एक युवक के खिलाफ तहरीर दी गई थी। आरोप था कि युवक ने उनकी बेटी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया था। इसकी शिकायत आरोपी के घर जाकर भी की थी। इसके बावजूद वह नहीं माना। दोबारा से वीडियो वायरल कर दिया। इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बृहस्पतिवार रात को ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। तहरीर दिए तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। पिता का कहना है कि थाने जाने पर पुलिस मामले को टाल देती है। उन्हीं लोगों को शक की निगाह से देखा जा रहा है। आरोपी युवक अभी भी थाने में है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली सटाकर न मारे जाने और किशोरी के शरीर में चोट के निशान मिलने पर विवेचना कई दिशाओं में चल रही है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस सटीक कार्रवाई करेगी, फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें