फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न कोच और न सुविधाएं, स्पोर्ट्स स्टेडियम में दम तोड़ रहीं खेल प्रतिभाएं

Thu, 16 Mar 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर खेल स्टेडियम में खराब पड़ी सड़क।संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेलों को शासन और प्रशासन कितनी गंभीरता से लेता है, इसका अंदाजा शाहजहांपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम को मिलने वालीं सुविधाओं से लगाया जा सकता है। इक्का-दुक्का खेलों को छोड़कर ज्यादातर खेलों के न तो कोच हैं और न ही संसाधन, जिनसे प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके। वहीं व्यवस्था को लेकर भी खिलाड़ी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ियों के लिए हथौड़ा गांव में नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम है। यहां पर शहरी तथा आसपास के गांवों के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में स्टेडियम में मात्र तीन कोच हैं। इनमें एथलेक्टिस के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, फुटबाल के आशू और जूडो के कोच उदय राज हैं। इनके अलावा स्टेडियम में कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन और वॉलीबाल के खिलाड़ी भी प्रैक्टिस के लिए आते हैं, लेकिन उनके लिए कोई कोच नहीं है। सीनियर खिलाड़ी उन्हें प्रैक्टिस कराते हैं। हालांकि जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया का कहना है कि उन्होंने सभी खेलों के लिए कोच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।
-
सड़क हो चुकी जर्जर, बैडमिंटन कोर्ट का फर्श टूटा
- स्टेडियम के गेट से खेल मैदान तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बैडमिंटन कोर्ट का फर्श भी टूटा हुआ है। उसकी लकड़ी टूटी होने से कई बार खिलाड़ियों का पैर उसमें चला जाता है। इसके साथ ही कोर्ट की दीवारें गुटखा की पीक से लाल है और गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन


कार्यालय का भवन क्षतिग्रस्त
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही जिला खेल कार्यालय स्थित है। इसकी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। छज्जे की सरिया दिखाई देने लगी है। जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया भी यही पर बैठते हैं। खेलों के दौरान आने वाले खिलाड़ी भी यहां पर एकत्रित होते हैं। ऐसे में हादसा होने का डर बना रहता है।
-
बॉस्केट का जाल ही गायब
- स्टेडियम के मैदान में बॉस्केटबॉल खेलने के लिए स्थान है। खेल के दौरान बॉल को बॉस्केट में डाला जाता है। यहां पर उसके लिए जाल ही गायब है। इसके साथ ही स्टेडियम में मैदान पर घास भी खड़ी हुई है। इसकी वजह से बच्चों को खेलने में परेशानी होती है।

ट्यूबवेल से बह रहा पानी
- मैदान में ट्यूबवेल लगा हुआ है। जिसका पाइप लीकेज होने की वजह से बुधवार को पानी बहता मिला। बताया कि कई दिनों से यूं ही पानी बहता रहता है। पाइप के लीकेज को ठीक नहीं किया जा रहा है।

शौचालय गंदे और नल खराब
- खेलने के लिए स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। मात्र दो इंडिया मार्का हैंडपंप स्टेडियम परिसर में लगे हैं, उनमें भी एक खराब पड़ा है। इसके साथ ही शौचालयों की स्थिति भी बहुत खराब है। मैदान के पास स्थित शौचालय गंदगी से पटा है। उसके दरवाजे भी गल गए हैं। महिला खिलाड़ियों को इसकी वजह से दिक्कत होती है।
-
ओपन जिम में टूटा झूला
- स्टेडियम परिसर में ही ओपन जिम बना हुआ है। उसमें लगा झूला टूटा पड़ा है। स्टेडियम के कर्मचारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसको ठीक कराया गया था, लेकिन फिर से निकल गया।
-
स्टेडियम में फुटबाल खेलने का अभ्यास करने के लिए आता हूं। कोच और संसाधन हैं लेकिन स्टेडियम की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। सड़क और पानी की व्यवस्था ठीक हो। - देवेश कुमार
बैडमिंटन के अभ्यास को स्टेडियम में कोर्ट बना है, लेकिन उसकी फर्श कई जगह से टूट चुकी है। उसको सही ही नहीं करवाया जा रहा है। खेलने के दौरान चोट लग जाती है। - प्रशांत यादव

शाहजहांपुर खेल स्टेडियम में खराब पड़ी सड़क।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें